Two Bus collision in Katra: कटड़ा से जम्मू आ रही थी हरियाणा की बस, टक्कर में बच्चे की मौत, 16 घायल
जम्मू के कटड़ा में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर में एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि 16 यात्री घायल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को लेकर कटड़ा से जम्मू आ रही हरियाणा की एक तेज रफ्तार बस कड़मल गांव के पास पहले से खड़ी हिमाचल रोडवेज की बस से जा टकराई। आमने-सामने की टक्कर में आगरा निवासी पांच साल के एक बच्चे शुभम कुमार की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे के माता-पिता भी शामिल हैं। चार घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। हरियाणा की बस का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम करीब 5 बजे हरियाणा की बस (एचआर 38-जेड/8175) श्रद्धालुओं को लेकर कटड़ा से जम्मू की ओर आ रही थी। यह बस कड़मल गांव के नजदीक पहले से खाली खड़ी हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस(एचपी69/6872) से जा टकराई। भिडं़त इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें पलट गईं। हादसे में पांच साल के शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके मां-बाप रंजीत (33) व रेखा (25) समेत 16 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उत्तर प्रदेश की पुष्पा (35), लालचंद (38), बिलावर के तारिक (33) व कोटली निवासी उदयवीर (33) को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू भेज दिया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
बस की रफ्तार थी ज्यादा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा वाली बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। मौके पर घायलों ने बताया कि उन्होंने बस के चालक से कई बार स्पीड कम करने के लिए कहा था परंतु उसने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद से बस का चालक लापता है।
1. रुचि सचदेवा (40), फरीदाबाद
2. गर्बित सचदेवा (13), फरीदाबाद
3. किशन सचदेवा (44), फरीदाबाद
4. सबिता कुमार (26), हरियाणा
5. रंजीत (33), अगारा
6. रेखा (25), आगरा
7. पुष्पा (35), यूपी
8. रूमा (14), यूपी
9. लालचंद(38), यूपी
10. प्रेम (10) यूपी
11. बाबूलाल (35), यूपी
12. तारिक (33), बिलावर
13. कुलदीप (31), दिल्ली
14. राजिंदर (41), दिल्ली
15. उदयवीर (11), कोटली
16. निहार बड़ू (22), झज्जर कोटली