{"_id":"089c368fb32bd9341bd8e49ac65a82f6","slug":"minister-s-inspection-three-teacher-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का औचक दौरा, तीन शिक्षक निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का औचक दौरा, तीन शिक्षक निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने शुक्रवार को उपजिले में परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल व लड़कियों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के केमेस्ट्री पेपर की जानकारी ली। औचक दौरे के समय पांच विद्यार्थी अपनी सीट के बजाय दूसरे स्थान पर परीक्षा देते मिले।
विज्ञापन
मंत्री ने दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे, जिसमें अधिकतर बच्चों के जवाब गलत सामने आए। वहीं दराबते गांव के मिडिल स्कूल में तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले, जिन्हें निलंबित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को क्वालिटी एजूकेशन दिए जाने के साथ सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि शिक्षा विभाग तभी ठीक हो सकता है, जब इस विभाग में शिक्षकों को स्थानांतरित करने के लिए बेहतर नीति बनाई जाए। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशक को कम से कम एक शिक्षक को दो वर्ष तक एक ही स्कूल में तैनात रखने की नीति बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
उधर शिक्षा मंत्री के दौरे के समय दराबते गांव के मिडिल स्कूल में शुक्रवार को चार में से तीन शिक्षक गैरहाजिर पाए गए, जिन्हें निलंबित कर दिया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी शिक्षक स्कूलों से गैरहाजिर पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षा में नकल करने व करवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा।