{"_id":"599fc6d24f1c1bc6248b4597","slug":"minister-of-state-home-affairs-visits-internation-border-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जानी सीमा पर सुरक्षा की तैयारियां, बढ़ाया जवानों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जानी सीमा पर सुरक्षा की तैयारियां, बढ़ाया जवानों का हौसला
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर पहुंचे गृह राज्यमंत्री
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री (गृह विभाग) गंगा राम अहिर ने सांबा और विजयपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। चमलियाल में बीएसएफ के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया और भारतीय सुरक्षा बलों की तैयारियों की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
घुसपैठ और आतंकी हमले की संभावनाओं के बाद बीएसएफ व पुलिस के बीच समन्यवय के बारे में भी बताया गया। पिछले साल इसी क्षेत्र से टन्नल के जरिए तीन आतंकियों के घुसपैठ की भी जानकारी दी गई और बताया इन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
विज्ञापन
मंत्री ने बाबा चमलियाल की दरगाह पर माथा टेका। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की गई। इस दौरान मंडलायुक्त मंदीप भंडारी, डीसी सांबा शीतल नंदा, बीएसएफ के आईजी राम अवतार व अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन