उद्घाटन की नेम प्लेट बदलवा रहे मंत्री : मनकोटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर विधानसभा के तीसरे दिन के सत्र के दौरान पैंथर्स पार्टी के विधायक ने राज्य के योजना मंत्री पर उद्घाटन प्लेट बदलकर अपनी उद्घाटन प्लेट लगाने पर आपत्ति जताई।
राज्य के सबसे बड़े विपक्षी दल पीडीपी ने भी मनकोटिया की बात से सहमति जताते हुए सरकार पर ऐसी हरकतें करने का आरोप लगाया है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान उधमपुर से पैंथर्स पार्टी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सदन में एक उदाहरण देते हुए राज्य के योजना मंत्री पर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2014 को उधमपुर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करना था, जिसके लिए 10 अगस्त, 2014 को योजना बनाई गई और इसके लिए उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहियुदीन से संपर्क किया गया।
पीडीपी के विधायक ने भी मिलाया सुर में सुर
लेकिन व्यस्त होने के कारण उन्होंने उद्घाटन के आदेश दे दिए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि विधायक 15 अगस्त, 2014 को 2 बजे खुद उद्घाटन करेंगे, लेकिन उसी दिन राज्य के योजना मंत्री अजय सधोत्रा ने विधायक के नाम की उद्घाटन प्लेट उतरवाकर अपनी लगाई और उद्घाटन कर चले गए।
मनकोटिया ने विरोध जताते हुए सदन में कहा कि मंत्रियों का ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं विपक्षी दल पीडीपी के सीनियर विधायक अब्दुल रेहमान वीरी ने भी मंत्रियों के ऐसे व्यवहार पर रोष जताते हुए कहा कि मेरे साथ भी कई बार ऐसा हुआ है।
कई बार मंत्री उद्घाटन कर चले भी गए, लेकिन मुझे खबर भी नहीं रही। सरकार के साथ साथ योजना मंत्री के इस व्यवहार पर स्पीकर ने प्रतिक्रिया देते
हुए कहा कि वह इस मामले में उनसे रिपोर्ट मांगेंगे। स्पीकर ने यह भी कहा कि पहला अधिकार मंत्री का बनता है उद्घाटन करने का, लेकिन अगर मंत्री न जाए तो यह अधिकार विधायक का बनता है न कि किसी और का।