{"_id":"c34a3377f8a3af6a0152ad0eb7df9dbc","slug":"minister-abdul-ghani-kohli-raided-on-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने मारा औचक छापा, 40 ट्रक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने मारा औचक छापा, 40 ट्रक जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर दौड़ने वाले माल ढुलाई वाले ट्रक सरकारी खजाने में बड़ी सेंध लगा रहे हैं। जम्मू के रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई में शामिल ट्रक दुगना लोड कर निकल रहे हैं। इसका खुलासा वीरवार को तब हुआ।
विज्ञापन
जब परिवहन मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर स्थित एक्साइज विभाग की चेक पोस्ट पर औचक छापा मारा। उनके साथ एमएलसी चरणजीत सिंह और आरटीओ अश्विनी कुमार भी थे। इस मौके पर 40 ट्रक भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने जांच में पाया कि चीनी, खाद, सीमेंट और लोहे को लोड करने वाले ट्रकों में 18 टन से भी अधिक माल लदा हुआ था, जबकि नियम के तहत सिर्फ नौ टन माल ही लदा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग के रिकार्ड को भी आड़े हाथों लिया, क्योंकि विभाग के रिकार्ड में नौ टन लोड होता है, लेकिन ट्रकों में 18 टन लोड था।
आरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी ट्रक को सड़क पर उतरने नहीं दिया जाए जो ओवरलोड हो। मंत्री ने टोल प्लाजा और ट्रक लोड प्वाइंट पर दो नाके लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने ट्रक चालकों के साथ भी बातचीत की।