{"_id":"60656da68ebc3ec8967e0df4","slug":"millitant-attack-on-house-of-bjp-leader-one-police-constable-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर आतंकी हमला, पुलिस का एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर आतंकी हमला, पुलिस का एक जवान शहीद
Thu, 01 Apr 2021 12:41 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:41 PM IST
सार
- भाजपा नेता अनवर खान के घर पर आतंकी हमला
- अनवर खान बारामुला के जिला भाजपा महासचिव हैं
- पुलिस टीम के कांस्टेबल रमीज राजा हुए शहीद
विज्ञापन
जम्मू पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गुरूवार को आतंकी हमला हुआ है। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुलिस टीम के कांस्टेबल रमीज राजा हमले में घायल हो गए थे, इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां वह शहीद हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि अनवर खान बारामुला के जिला महासचिव हैं और साथ ही उन्हें कुपवाड़ा का प्रभारी भी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि आतंकवादी घायल पुलिस की राइफल लेकर वहां से भाग निकले हैं। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।]
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार दोपहर को आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। इस आतंकवादी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
बता दें कि आतंकवादियों द्वारा सोपोर में नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर गोली चलाई गईं थी। हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं इसमें एक पुलिस कर्मी भी शहीद हो गया था।