फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants wrote poster got viral giving warning not to attend independence day programs in kashmir

मध्य कश्मीर में आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर, बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रखने की दी धमकी

Tue, 14 Aug 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Aug 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
militants wrote poster got viral giving warning not to attend independence day programs in kashmir
स्वतंत्रता दिवस को लेकर आतंकियों ने बच्चों को किसी भी कार्यक्रम में न जाने की दी धमकी, पोस्टर किया जारी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जहां एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को अमन और चौकसी के बीच मानाने की बात कर रहे हैं वहीं आतंकी संगठन अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। आतंकी संगठन ने कश्मीर घाटी में कई जगह धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। इसमें उन्होंने साफ़ लिखा है कि लोग अपने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के किसी भी कार्यक्रम में शरीक न होने दें। इस पोस्टर के बाद कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडोरा गांव में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर देखने को मिले हैं। डिस्ट्रिक्ट कमांडर अबू इरफान के हस्ताक्षर वाले इस पोस्टर में अभिभावकों को कहा गया है कि वह अपने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रखे। उन्होंने पोस्टर में लिखा है कि हम उस देश के किसी भी समारोह में हिस्स न लें जिन्होंने हमें 70 सालों से दबाव तले रखा हुआ है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि उन्हें सब जानकारी है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए भारतीय एजेंसीज के साथ काम कर रहे है और हमारी आजादी और इस्लाम की मुहीम को दबाना चाहते हैं। वह लोग ऐसा करने से परहेज़ करें नहीं तो अगले पोस्टर में उनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पोस्टर में लिखा है कि वह लोग ऐसा करने से बाज़ आ जाएं नहीं तो हमें फिर अपने तरीके से उन्हें समझाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed