{"_id":"5b719a0742c7921de80b78d5","slug":"militants-wrote-poster-got-viral-giving-warning-not-to-attend-independence-day-programs-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य कश्मीर में आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर, बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रखने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य कश्मीर में आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर, बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रखने की दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर आतंकियों ने बच्चों को किसी भी कार्यक्रम में न जाने की दी धमकी, पोस्टर किया जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जहां एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को अमन और चौकसी के बीच मानाने की बात कर रहे हैं वहीं आतंकी संगठन अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। आतंकी संगठन ने कश्मीर घाटी में कई जगह धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। इसमें उन्होंने साफ़ लिखा है कि लोग अपने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के किसी भी कार्यक्रम में शरीक न होने दें। इस पोस्टर के बाद कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडोरा गांव में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर देखने को मिले हैं। डिस्ट्रिक्ट कमांडर अबू इरफान के हस्ताक्षर वाले इस पोस्टर में अभिभावकों को कहा गया है कि वह अपने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रखे। उन्होंने पोस्टर में लिखा है कि हम उस देश के किसी भी समारोह में हिस्स न लें जिन्होंने हमें 70 सालों से दबाव तले रखा हुआ है।
इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि उन्हें सब जानकारी है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए भारतीय एजेंसीज के साथ काम कर रहे है और हमारी आजादी और इस्लाम की मुहीम को दबाना चाहते हैं। वह लोग ऐसा करने से परहेज़ करें नहीं तो अगले पोस्टर में उनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पोस्टर में लिखा है कि वह लोग ऐसा करने से बाज़ आ जाएं नहीं तो हमें फिर अपने तरीके से उन्हें समझाना पड़ेगा।