{"_id":"5a93fec54f1c1bb5568b6096","slug":"militants-threw-grenade-in-pulwama-police-station-terrorist-chopan-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों ने पुलवामा पुलिस स्टेशन पर किया ग्रेनेड हमला, हिजबुल आतंकी चौपान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों ने पुलवामा पुलिस स्टेशन पर किया ग्रेनेड हमला, हिजबुल आतंकी चौपान की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
attack
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर आतंकी नवीद जट को भगाने की घटना के लगभग 20 दिन बाद सोमवार को त्राल पुलिस स्टेशन से हिजबुल के एक और आतंकी को भगा ले जाने की कोशिश की गई। इस दौरान आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड दागे जिसके फटने से हिजबुल आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
इसमें पुलिसकर्मी मेहराज दीन घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। त्राल पुलिस स्टेशन से हिजबुल आतंकी मुश्ताक अहमद चौपान ने बुरका पहनकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान वह थाने के मुख्य गेट तक पहुंच गया था तभी आतंकियों ने ग्रेनेड दागे। ग्रेनेड दागना भगाने की साजिश का हिस्सा थी ताकि पुलिसकर्मियों का ध्यान बंट सके और मुश्ताक को भगा ले जाने में सफलता मिले। इस दौरान आतंकियों द्वारा फेंका गया ग्रेनेड चोपान के पास गिरकर फट गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार मजिस्ट्रेटी जांच में उसे भगा ले जाने की साजिश के विभिन्न पहलुओं की भी जांच की जाएगी। मुश्ताक को बारामुला जिले के सोपोर इलाके के वाटलाब से सात जनवरी को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
लेकिन हाल ही में उसे आतंकी गतिविधियों के एक मामले में त्राल पुलिस स्टेशन में कस्टडी में भेजा गया था। डीजीपी डा. एसपी वैद ने भी ट्वीट कर कहा कि आतंकी मुश्ताक अहमद चोपान त्राल पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश के दौरान संतरी के चुनौती देने के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में मारा गया।
24 घंटे में पुलिस पर तीसरा हमला
त्राल पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के साथ ही पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने पुलिस पर तीसरा हमला किया है। इससे पहले रविवार को चरारे शरीफ तथा श्रीनगर के सौरा में हुर्रियत नेता की सुरक्षा में लगे पुलिस पोस्ट पर हमला किया गया था।