फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants shoot video of constable of jammu kashmir police before murdering him

जम्मू कश्मीर: अगवा करने के बाद घबराए हुए पुलिस वाले का आतंकियों ने बनाया वीडियो, बाद में कर दी हत्या

Sun, 22 Jul 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
militants shoot video of constable of jammu kashmir police before murdering him

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी सलीम शाह की अपहरण के बाद हत्या पिछले साल अक्टूबर महीने में मुठभेड़ में मारे गए जैश कमांडर व पाकिस्तानी आतंकी आदिल पठान का बदला लेने के लिए की। आतंकी संगठन हिजबुल ने घटना के बाद पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल किया है जिसमें उसने आदिल की मुखबिरी करना कबूल किया है।

विज्ञापन


उसने कबूल किया है कि एसपीओ रहने के दौरान वह पुलिस अधिकारी परवेज बिल्ला का मुखबिर रहा है। उसने ही पुलवामा जिले के हरिपारिगाम में आदिल के मौजूद रहने की सूचना दी थी। मुठभेड़ में आदिल व छोटा बर्मी को मार गिराया गया था। एसपीओ से पदोन्नत होने के लिए उसने यह काम किया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के मुतलहामा गांव में शुक्रवार देर रात को आतंकियों का एक दल अब्दुल गनी शाह के घर में जबरन दाखिल हुआ। वे बेटे मोहम्मद सलीम शाह को अगवा कर अपने साथ ले गए। आतंकियों के जाने के तत्काल बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जम्मू कश्मीर सेना और पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को दोपहर बाद कोईमुह इलाके में घाट ओडिपोरा में उसका शव पाया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।


डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने कांस्टेबल की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है। ईद के बाद लगभग सवा महीने के अंदर आतंकियों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों की अपहरण के बाद हत्या की यह तीसरी घटना है। ज्ञात हो कि ईद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद 14 जून को हत्या कर दी थी। पांच जुलाई को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी।

पुलिस लाइन पुलवामा में थी तैनाती-

सलीम पुलिस में एसपीओ था और हाल ही में कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुआ था। कठुआ में ट्रेनिंग लेने के बाद उसकी पुलिस लाइन पुलवामा में तैनाती थी। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। 

शरीर पर कई जगह चोट के निशान, हिज्ब की करतूत होने का शक-

कांस्टेबल के शरीर पर कई जगह टार्चर के निशान थे। पुलिस के अनुसार शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे जिससे यह स्पष्ट होता है कि आतंकियों ने काफी बर्बरतापूर्वक उसे प्रताड़ित किया था। प्रारंभिक छानबीन में घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के शामिल होने का शक है। पुलिस हर पहलुओं की छानबीन कर रहा है। जिला पुलिस लाइन पुलवामा में उसे श्रद्धांजलि दी गई। 

हिजबुल ने त्राल में लगाए थे धमकी भरे पोस्टर

militants shoot video of constable of jammu kashmir police before murdering him

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल में पोस्टर चिपकाकर एसपीओ को नौकरी छोड़ने की चेतावनी देकर दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी। आतंकियों ने कहा था कि एसपीओ 15 दिन में नौकरी छोड़कर दूसरा कामकाज अपना लें और नौकरी नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। हिजबुल के आपरेशनल कमांडर हम्माद खान का इससे जुड़ा एक धमकी भरा आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed