Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hunger strike begins over demand for road widening outside Khour Tehsil; called off following assurances

Jammu News: खौड़ तहसील के बाहर सड़क चौड़ीकरण की मांग को शुरू हुआ अनशन, आश्वासन पर टला

Fri, 06 Nov 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 06 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike begins over demand for road widening outside Khour Tehsil; called off following assurances
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दिया 23 दिसंबर तक काम शुरू कराने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पलांवाला से ज्यौड़ियां तक सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर छंब-ज्यौड़ियां क्षेत्र में जन-आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रशासन को दिए गए 15 दिनों के अल्टीमेटम के बावजूद काम शुरू न होने से ग्रामीण नाराज थे। वीरवार सुबह 11 बजे खौड़ तहसील परिसर के बाहर भारी संख्या में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
बॉर्डर एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के सहयोग से प्रदर्शन ने विशाल रूप लिया। इसमें सामाजिक, व्यापारिक और सैनिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। पूर्व रणनीति के अनुसार, शाम चार बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होनी थी। लेकिन दोपहर 1:30 बजे एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से सीधी बातचीत की और एक महीने का समय मांगा। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ग्रेफ विभाग के साथ लगातार बातचीत चल रही है। ग्रेफ विभाग के अनुसार, सभी कागजी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अब सिर्फ टेंडर लगना बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों की बैठक और निर्णय
एसडीएम के आश्वासन के बाद बॉर्डर एक्शन कमेटी और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों ने समीक्षा बैठक की। इसमें आम जनता भी मौजूद थी। काफी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। प्रशासन और ग्रेफ विभाग को 23 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा। तब तक शाम 4 बजे से शुरू होने वाला अनिश्चितकालीन अनशन स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 23 दिसंबर तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हुआ। तो इसके बाद बिना किसी पूर्व नोटिस के उग्र प्रदर्शन होगा। इस बड़े स्तर के आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में बॉर्डर एक्शन कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, एडवोकेट प्रशांत सिंह मौजूद थे। सैनिक समाज सभा खौड़ के अध्यक्ष शमशेर सिंह और डोगरा सदर सभा खौड़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती, पूर्व सरपंच पठान सिंह, नेकां पार्टी के ब्लॉक सचिव देवी दयाल योगी, रिटायर्ड लैकचरर सूरज सिंह भाऊ, रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला के अध्यक्ष गुलबदन सिंह भाऊ सहित अन्य उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed