Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Officials and shopkeepers clash over encroachment in Bari Brahmana ahead of Diwali

Jammu News: दिवाली से पहले बाड़ी ब्राह्मणा में अतिक्रमण पर अधिकारी-दुकानदार भिड़े

विज्ञापन
Officials and shopkeepers clash over encroachment in Bari Brahmana ahead of Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली से ठीक पहले बाड़ी ब्राह्मणा के बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया। नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी निनाद सेन और स्थानीय दुकानदारों के बीच यह विवाद भड़का। दुकानदारों ने अधिकारी पर धमकाने, गाली देने और मारपीट की कोशिश के आरोप लगाए। इस घटना के बाद बाजार में तनाव फैल गया और पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।
अधिकारी का दुकानदारों पर उग्र होने का सारा मामला वीडियो में कैद हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो गया। वीरवार को नगरपालिका, खाद्य आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग और मेट्रोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। यह अभियान बाड़ी ब्राह्मणा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने तथा खाद्य पदार्थों की जांच के लिए था। इसी दौरान कार्यकारी अधिकारी निनाद सेन और दुकानदारों के बीच धक्का-मुक्की हुई। दुकानदार आतिश गुप्ता ने अधिकारी पर धमकाने, गाली देने और पीटने की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दुकानदारों का विरोध और आरोप: घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका के कर्मचारी रेहड़ी-फड़ी वालों से रोजाना उगाही करते हैं। दुकानदारों ने कहा कि दिवाली जैसे त्योहार पर छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। उनका कहना था कि त्योहार के समय उन्हें कमाई का अवसर मिलना चाहिए। अचानक की गई कार्रवाई ने उनके कारोबार को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद की प्रतिक्रिया: बाड़ी ब्राह्मणा नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 के पूर्व पार्षद पवन बख्शी ने इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कस्बे में अवैध रेहड़ी-फड़ी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग नगरपालिका की देन है। पवन बख्शी ने बताया कि बुधवार को अधिकारी से त्योहारों के बाद अभियान शुरू करने का आग्रह किया गया था। उन्होंने दिवाली के अवसर पर बिना वजह लोगों को परेशान करने को तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिला मजिस्ट्रेट से की जाएगी। उन्होंने अधिकारी के व्यवहार की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों का पक्ष
कार्यकारी अधिकारी निनाद सेन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अभियान जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर चलाया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि कार्रवाई के दौरान लोगों से बहस हुई, पर नगरपालिका किसी दुकानदार को तंग नहीं कर रही है। उनके अनुसार, यह कदम जनहित, यातायात सुगमता और दिवाली के दौरान बाजार में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए है। नायब तहसीलदार राहुल सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि गाड़ियां, एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे लगातार हादसे होते हैं। उन्होंने दुकानदारों को नियम कायदों के अनुसार ही दुकान के आगे सामान रखने की सलाह दी और भविष्य में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed