फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants plan attack before pm Modi's visit of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः PM मोदी के दौरे से पहले आतंकी रच रहे किसी बड़े हमले की साजिश

Mon, 14 May 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 14 May 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
militants plan attack before pm Modi's visit of jammu and kashmir
PM Modi - फोटो : FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। ऐसी सूचनाएं हैं कि आतंकी जम्मू, सांबा और कठुआ में हमला कर सकते हैं। कठुआ के हीरानगर बार्डर पर पांच संदिग्धों को देखे जाने के बाद जम्मू संभाग में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी 19 तारीख को जम्मू आ रहे रहे हैं। वो इस बार तीनों संभागों का दौरान करेंगे। 

विज्ञापन


लखनपुर से जम्मू तक के हाईवे पर पुलिस ने अतिरिक्त नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ाई है। साथ ही अलर्ट जारी करते हुए लोगों से कहा है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध दिखता है तो इसके बारे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सोमवार को सुबह कठुआ के तरनाह अल्लाह क्षेत्र में संदिग्धों की मूवमेंट देखी गई।
विज्ञापन


यह क्षेत्र लोंडी और बोबियां बार्डर के बीच है। संदिग्ध बैग लिए थे। बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि चार से पांच संदिग्धों की मूवमेंट जरूर देखी गई है। लेकिन यह नहीं बताया जा सकता कि यह लोग इस पार घुस आए हैं या फिर वापस चले गए। वहीं अगले महीने से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर भी इस साल हमले के आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षाबलों ने घाटी में सक्रिय टॉप लेवल के आतंकी कमांडरों को मार गिरा ये साफ कर दिया है कि इस बार को यात्रा में सुरक्षा एजेंसिया किसी भी प्रकार को खतरा मोल लेने के मूड में नहीं है। हिज्ब के कमांडर सद्दाम पडार, समीर टाइगर और लश्कर कमांडर शौकत टाक को मार गिरा सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर से आतंकियों को पूरे नेटवर्क को धराशाई कर दिया है। 

हेलीकाफ्टर से चला सर्च ऑपरेशन

militants plan attack before pm Modi's visit of jammu and kashmir
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
आतंकियों की सूचना के बाद सेना की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। हेलीकाप्टर की भी मदद ली गई है, लेकिन कुछ मिला नहीं। आईजी जम्मू एसडी सिंह जमवाल का कहना है कि ऐसी जानकारी मिलने के बाद अलर्ट किया गया है। सांबा और कठुआ जिले के बार्डर पर अतिरिक्त चेक प्वाइंट बना दिए हैं। 

कई दिनों से मिल रहीं सूचनाएं
कठुआ जिले में पिछले कई दिनों से आतंकियों के दिखने की सूचनाएं मिल रही हैं। लगातार आतंकी हमले के इनपुट मिल रहे हैं। आतंकी हाईवे स्थित सेना के कैंप को निशाना बना सकते हैं। कठुआ और सांबा जिले में पहले भी हाईवे स्थित कैंपों पर हमला हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed