फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants killed in baramulla planned to attack on crpf and army camp in jammu kashmir

J&K: मारे गए आतंकियों ने कर ली थी सैन्य कैंप की रेकी, शक न हो इसलिए लिया था सवारी गाड़ी का सहारा

Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
militants killed in baramulla planned to attack on crpf and army camp in jammu kashmir
- फोटो : फाइल
बारामुला जिले के क्रालयार इलाके में रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ में मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकियों के निशाने पर बारामुला के सीआरपीएफ व सेना के कैंप थे। इन दोनों आतंकियों ने अपने साथियों के साथ इन कैंपों की रैकी कर ली थी। इनके और साथी बारामुला में मौजूद थे।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि इन्हें टारगेट सौंपा गया था कि वे सुरक्षाबलों के ठिकानों को निशाना बनाएं। इसी के तहत वे मौके पर जा रहे थे तभी मुठभेड़ में मार गिराए गए। दोनों आतंकी सोपोर सूमो स्टैंड से एक सवारी गाड़ी में सवार हुए थे, ताकि किसी को कोई शक न हो। इसमें आठ-नौ सवारियां थीं।
विज्ञापन


बताते हैं कि नाके पर रोके जाने पर एक आतंकी बाईं ओर से उतरा। उसने सबसे पहले सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसे तत्काल ही ढेर कर दिया गया। दाहिने ओर से उतरकर दूसरा आतंकी भागने लगा जिसे कुछ दूर भागने के बाद मार गिराया गया। गाड़ी में दो-तीन महिलाएं भी थीं, जो दहशत से इधर उधर भागने लगीं। रेलवे स्टेशन के पास 52 राष्ट्रीय राइफल्स, 53 बटालियन सीआरपीएफ व एसओजी का संयुक्त नाका रोजाना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed