{"_id":"5b532a964f1c1b39748b6324","slug":"militants-kidnapped-police-constable-in-kulgam-jammu-kashmir-dead-body-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुलगाम जिले से अगवा ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल की आतंकियों ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुलगाम जिले से अगवा ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल की आतंकियों ने की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में शहीद ट्रेनी कांस्टेबल की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले से एक ट्रेनी पुलिस कर्मी को आतंकियों द्वारा शुक्रवार रात अगवा किया गया था। घटना के बाद पुलिस और सेना द्वारा जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। शनिवार को पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को जिले के मुतलहामा गांव में आतंकियों का एक दल अब्दुल गनी शाह के घर में दाखिल हुए और उनके बेटे मोहम्मद सलीम शाह को अगवा कर अपने साथ ले गए। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। शनिवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों को कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि सलीम जम्मू कश्मीर पुलिस में एसपीओ था और हाल ही में कांस्टेबल के तौर पर प्रमोट हुआ था। वर्त्तमान में उसकी कठुआ में ट्रेनिंग चल रही थी लेकिन वो कुछ दिन पहले घर छुट्टी पर आया था।

एसपीओ 15 दिन में छोड़ें नौकरी, आतंकी संगठन ने लगाए पोस्टर, अंजाम भुगतने की दी थी धमकी
श्रीनगर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिनदीन ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उसने एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) से 15 दिन के अंदर अपनी नौकरी छोड़ने को कहा है। नौकरी न छोड़ने पर कड़ी सजा की धमकी दी है। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में हिजबुल के ये धमकी भरे पोस्टर लगे हुए हैं। इसके साथ ही आपरेशनल कमांडर हम्माद खान का धमकी भरा एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
आतंकी संगठन हिजबुल की ओर से यह धमकी दी गई है कि एसपीओ नौकरी छोड़कर जीवन यापन के लिए अन्य तरीका अपनाएं। पोस्टर में कहा गया है कि सेना व पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने वाले व उनके कैंप में जाने वाले लोगों की पूरी लिस्ट संगठन के पास है। वह इससे बाज नहीं आए तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही शराब, चरस तथा अन्य नशा करने वालों को भी धमकी दी गई है कि वे जल्द से जल्द इसे छोड़ दें।