फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants fired towards the crpf camp from distance at panzgaam pulwama

J&K: पंजगाम में आतंकियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 15 Feb 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 15 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Militants fired towards the crpf camp from distance at panzgaam pulwama
Indian army - फोटो : File Photo

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंजगाम अवंतीपोरा में आतंकियों ने वीरवार की देर शाम सीआरपीएफ के कैंप पर हमलाकर गोलियां बरसाईं। सतर्क संतरी की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसमें किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी एसपी पाणि ने बताया कि किसी प्रकार का कोई हमला नहीं हुआ है। संतरी ने कोई संदिग्ध हरकत देखते हुए कुछ राउंड फायर किए। इसके बाद इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पंजगाम अवंतीपोरा में स्थित सीआरपीएफ के 185 बटालियन के कैंप पर दो से तीन आतंकियों ने वीरवार शाम करीब 8:05 बजे फायरिंग की। हमले की आशंका पर संतरी ने जवाबी फायरिंग की तो आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 130 और 185 बटालियन के साथ-साथ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।

फायरिंग से इलाके में दहशत की स्थिति रही। गौरतलब है कि आतंकियों ने हमले को ऐसे समय में अंजाम दिया जब सीआरपीएफ के डीजी आरआर भट्टनागर कश्मीर दौरे पर हैं।
बता दें कि आतंकियों ने इससे पहले भी श्रीनगर के करन नगर में भी सीआरपीएफ 23 बटालियन के कैंप पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि आतंकियों के मंसूबे को गेट पर तैनात जवानों ने नाकाम कर दिया था, लेकिन आतंकी भागकर एक इमारत में छिप गए थे। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई।


गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर किया था। इस दौरान एक जवान शहीद हुआ था। बताया गया कि सीआरपीएफ की 23 बटालियन के गेट पर तैनात संतरियों ने सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एके 47 और पिट्ठू बैग पहने दो आतंकियों को कैंप की ओर आते देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed