फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants fire grenade on crpf camp in tral sector jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: ग्यारह घंटे में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किए तीन ग्रेनेड हमले

Mon, 09 Jul 2018 04:14 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Jul 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
militants fire grenade on crpf camp in tral sector jammu kashmir
- फोटो : फाइल
दक्षिण कश्मीर में त्राल के बतागुड़ क्षेत्र में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को सोमवार सुबह से ही निशाना बना कर हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने त्राल में सीआरपीएफ की 180 बटालियन को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने त्राल में सीआरपीएफ हेड क्वाटर पर ग्रेनेड हमला किया है।
विज्ञापन


इस हमले में अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं आ रही है। गौरतलब है कि आतंकियों ने सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्रेनेड से कैंप को निशाना बनाया था। मगर ग्रेनेड कैंप के बाहर ही बिस्फोट हो गया था।
विज्ञापन


घटना के पांच घंटे बाद दोबारा से आतंकियों ने दोपहर करीब 3:30 बजे फिर से ग्रेनेड से सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाया। मगर वह अपने मकसद में कामियाब न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार देर रात करीब 9:30 बजे आतंकियों ने त्राल के अरिपाल क्षेत्र के पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया। दिन भर में यह सुरक्षाबलों पर तीसरा हमला है। इन हमलों में किसी के भी हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed