{"_id":"5beae21dbdec2269871ef1d6","slug":"militants-behind-kishtwar-bjp-leader-killings-will-be-neutralised-soon-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ बीजेपी नेता हत्या कांड, परिहार बंधुओं के कातिल आतंकी जल्द मारे जाएंगे: राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ बीजेपी नेता हत्या कांड, परिहार बंधुओं के कातिल आतंकी जल्द मारे जाएंगे: राम माधव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 13 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि किश्तवाड़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या करने वाले आतंकवादियों को जल्द मार गिराया जाएगा। अभी हमारी मुख्य चुनौती आतंकियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने की है। यह बहुत जल्द किया जाएगा।
किश्तवाड़ में पत्रकारों से रूबरू होते हुए माधव ने कहा कि ऐसी वारदातों से जम्मू संभाग के शांतिपूर्ण इलाकों किश्तवाड़ व डोडा में अस्थिरता और हिंसा फैलाने की साजिशें की गई हैं। लेकिन ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
माधव केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना के साथ किश्तवाड़ में जाकर परिहार बंधुओं को श्रद्धांजलि दी। दोनों भाइयों की गत एक नवंबर को संदिग्ध आतंकियों द्वारा किश्तवाड़ में हत्या कर दी गई थी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गत पांच नवंबर को कहा था कि हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर ली गयी है तथा जल्द उन्हें सजा दिलाई जाएगी। राज्य सरकार ने हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल सिट का गठन किया है।