{"_id":"5a9c06dc4f1c1bb5568b6e6e","slug":"militants-attacked-an-army-camp-in-shopian-district-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोपियां में सेना की मोबाइल चेक पोस्ट पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी और 3 OGW ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोपियां में सेना की मोबाइल चेक पोस्ट पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी और 3 OGW ढेर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
सेना के कैंप पर आतंकी हमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। रविवार रात करीब 8 बजे आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के पहनू में सेना के कैंप पर हमला किया है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल की मोबाइल चेक पोस्ट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी समेत तीन ओवर ग्राउंड वर्करों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
आतंकी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी व तीन ओजीडब्लू को जवानों ने मार गिराया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 व कई हथगोलें बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं मारे गए आतंकी की पहचान शोपियां के ही हिज्ब आतंकी शाहिद अहमद डार के रूप में हुई है। जबकि अन्य तीन ओजीडब्लू की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मोबाइल पार्टी को बनाया निशाना
आतंकियों ने इस हमले में सेना की मोबाइल चेक पोस्ट को निशाना बनाया है। गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर दागो और भागों की रणनीति के तहत अब हमले करने की रणनीति तैयार की है। जिसमें ये पुलिस पार्टी, सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड या गोलीबारी करके भाग जाते हैं।
स्कूल के सामने किया हमला
आतंकियों ने सेना की मोबाइल चेक पोस्ट पर पहनू हाईस्कूल के सामने हमला किया है। हालांकि इस हमले के नाकाम बनाते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी व तीन ओजीडब्लू को मौत के घाट उतार दिया है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
कार में सवार थे आतंकी
सेना की मोबाइल में कैंप पर हमला करने वाले आतंकी स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए थे। आतंकियों ने कार के भीतर से ही सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
बनिहाल ट्रेन सेवा स्थागित
आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिहाज से बनिहाल से बारामूला ट्रेन सेवा को फिलहाल के लिए स्थागित कर दिया गया है। गौरतलब है कि तीन ओवर ग्राउंड वर्करों के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का ऐलान किया है। जिस कारण से सर्दियो की छुट्टी के बाद कल खुल रहे स्कूलों के भी बंद रहने की आशंका है।