फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants attack security post outside sbi bank in anantnag jammu kashmir

J&K: आतंकियों ने किया एसबीआई बैंक के बाहर सुरक्षाबलों पर हमला, लूट में हुए नाकाम

Fri, 03 Aug 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Aug 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
militants attack security post outside sbi bank in anantnag jammu kashmir
एसबीआई बैंक की इसी शाखा के बाहर बनी सुरक्षाबलों की पोस्ट पर हुआ हमला - फोटो : ANI
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर एसबीआई बैंक के बाहर बने चेक पोस्ट पर ग्रेनेड दागा। हमले में दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आस पास के इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। मगर हमले के बाद आतंकी भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो आतंकी बैंक लूट की फिराक में थे। मगर सुरक्षाबलों की चौकसी के चलते वह अपने नापाक इरादों में सफल न हो सके। अनंतनाग बाज़ार में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पोस्ट पर ग्रेनेड दागा और कुछ राउंड फायर किए जिसका जवाब सीआरपीएफ के जवानों ने भी दिया और कुछ देर फायरिंग जारी रही। इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है मिली जानकारी के अनुसार घायलों की शिनाख्त एसपीओ मुदस्सिर अहमद और सुरेन्द्र सिंह के तौर पर हुई है। बता दें कि हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आस पास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी बीते तीन दिनों में बैंक लूट की तीन वारदातों को दे चुके हैं अंजाम 
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बीते एक हफ्ते में तीन बैंकों को निशाना बनाया है। उनका मकसद बैंक लूट करना है जिसमें वह सिर्फ दो ही घटनाओं में सफल हो सके हैं। शुक्रवार दोपहर चार आतंकी जम्मू कश्मीर बैंक की शोपियां में स्थित एक शाखा से घुस गए। इस दौरान उन्होंने करीब 75 हजार की नकदी और बैंक सुरक्षाकर्मी की 12 बोर की राइफल लूट ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

 

बुधवार को एसबीआई बैंक में हुई थी करीब 6 लाख की लूट 

militants attack security post outside sbi bank in anantnag jammu kashmir
सीसीटीवी में कैद हुई आतंकियों की लूट की वारदात - फोटो : अमर उजाला
गुरूवार को भी जेके बैंक की एक शाखा में हुई थी लूट की कोशिश 
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने गुरूवार को बैंक गार्ड पर हमला कर उसकी राइफल लूट ली। इससे पहले बुधवार को भी आतंकियों ने कुलगाम जिले में बैंक से छह लाख रुपये लूट लिए थे। अनंतनाग शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर ब्रकपोरा गांव में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा पर धावा बोला। बैंक गार्ड पर हावी होने के बाद उसकी 12 बोर की सर्विस राइफल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर आतंकियों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

बुधवार को एसबीआई बैंक में हुई थी करीब 6 लाख की लूट 
गत दो दिन पहले ही दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बुधवार दोपहर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा गया था। बैंक मैनेजर के अनुसार, आतंकियों ने करीब 6 लाख रुपये लूटे हैं। जिले के कोईमुह इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में बंदूकधारी आतंकी दाखिल हुए और वहां मौजूद पैसे लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed