फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MILITANTS ATTACK ON POLICE POST IN PULWAMA IN J&K

J&K: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर हमला कर बंदूकें छीनने का किया प्रयास

Mon, 21 May 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 21 May 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
MILITANTS ATTACK ON POLICE POST IN PULWAMA IN J&K
पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर हमला कर वहां तैनात जवानों से उनकी सर्विस राइफल छीनने का प्रयास किया। हालांकि सतर्क जवानों ने आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद आतंक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को आतंकियों ने पुलवामा जिले के सैदपुरा इलाके में तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस की माइनॉरिटी पिकेट पर धावा बोल दिया और वहां तैनात जवानों की बंदूकें छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की और आतंकियों के नापाक मंसूबे को विफल कर दिया। इस घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी पुलवामा मोहम्मद असलम चौधरी ने बताया कि पुलिस के सतर्क जवानों की बरवक्त कार्रवाई ने आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि उन्होंने यह भी बताया कि फरार आतंकियों को तलाशने के लिए आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।

सीजफायर के बाद भी नहीं मान रहे आतंकी

MILITANTS ATTACK ON POLICE POST IN PULWAMA IN J&K
हमले के बाद सतर्क जवान - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अपील पर केंद्र सरकार ने एकतरफा सीजफायर की घोषणा की है, लेकिन अब भी हमले व पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले पांच दिनों में आतंकियों ने युवक की हत्या करने के साथ ही हमले की छह घटनाओं को अंजाम दिया।

सीजफायर का एलान होते ही श्रीनगर व दक्षिणी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में जबरदस्त तरीके से इजाफा दर्ज किया गया है। रमजान में सीजफायर का ऐलान होने के बाद से आतंकियों ने अब तक करीब 10 वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

आतंकियों द्वारा पांच दिन के भीतर इन दस वारदातों में पुलिस पार्टी पर हमला, सेना की पार्टी पर हमला, बैंक से लूट, चार राइफल चोरी आदि शामिल है। वहीं सेना ने 18-19 मई को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में घुसपैठ करने वाले जैश के चार पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया। इनके पास से तबाही के भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed