फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant zakir moosa seen by people in punjab search operation in punjab and jammu kashmir

पंजाब में दिखा 12 लाख का इनामी आतंकी, जम्मू-कश्मीर सहित दोनों राज्यों में हाई अलर्ट

Fri, 16 Nov 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Nov 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
militant zakir moosa seen by people in punjab search operation in punjab and jammu kashmir
zakir musa
सुरक्षाबलों की टॉप लिस्ट में शामिल आतंकी जाकिर मूसा के पंजाब में दिखने के बाद से ही जम्मू और पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बीते दिनों पंजाब में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद से ही दोनों प्रदेशों में सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते पाकिस्तानी आतंकियों ने अब घुसपैठ के लिए जम्मू संभाग और पंजाब की सीमाओं का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में घुसपैठ को रोकना सुरक्षाबलों के लिए ये बेहद चुनौती भरा टास्क हो गया है। जाकिर मूसा ए++ श्रेणी का आतंकी है और सेना ने उसपर 12 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन




पंजाब में आतंकियों के घुसने की खबर को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पठानकोठ आतंकी हमले की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी है। गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा- हमारे पास इस बात की जानकारी थी कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों ने फिरोजपुर के रास्ते में पंजाब में घुसपैठ की है। इसलिए एहतियाती ये कदम उठाए गए हैं। शहर में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। जगह-जगह तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की तरफ से आतंकी जाकिर मूसा की तस्वीर जारी की गई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा- हमें उसके अमृतसर के पास होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसलिए, हमने सार्वजनिक तौर पर जाकिर मूसा के पोस्टर लगा दिए हैं और लोगों से अपील की है कि वह उसके बारे में किसी तरह की जानकारी मिलती है तो पुलिस को तुरंत बताएं।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही सैन्यकर्मी बनकर पिस्टल के बल पर संदिग्धों ने इनोवा कार लूटी थी। उनके फिरोजपुर में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया था। पूरे जिले में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई हैं। वहीं सीमा सुरक्षा बल के सभी अधिकारियों को कार की फोटो और नंबर भेजकर उन्हें विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस भी अलर्ट पर है। हर आने-जाने वाले की सघन जांच हो रही है। वहीं पंजाब से लगते राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 


बीएसएफ के प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि उनके पास अभी तक सीमा क्षेत्र में संदिग्धों के प्रवेश होने की सूचना नहीं है लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा की दृष्टि से फिरोजपुर और फाजिल्का की सीमा चौकियों को अलर्ट करते हुए उनके पास कार की फोटो भी भेजी गई है। कार लुटेरों की गतिविधियों को रोकने के लिए तारबंदी के सभी गेट अगले आदेशों तक के लिए बंद कर दिए गए हैं और आर्मी का पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed