{"_id":"abe4613c78c22898340994bd8e3a2e09","slug":"militant-hideout-busted-in-sopore-in-j-k-arms-cache-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में आईईडी, ग्रेनेड सहित हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में आईईडी, ग्रेनेड सहित हथियारों का जखीरा बरामद
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 13 May 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया। इसमें आईईडी और ग्रेनेड शामिल हैं। इस घटना को सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोपोर से करीब 15 किलोमीटर दूर जालूरा, सगीपुरा जंगल क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सेना की 27वीं राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) रफियाबाद ने इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जो एक नाले के करीब पत्थरों के नीचे छिपाकर रखा गया था।
बरामद हथियारों में दो एके-56 राइफल, चार एके-47 राइफल, 15 मैगजीन, 756 एके-47 के राउंड, तीन चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, 19 पिस्तौल राउंड, 30 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), दो रेडियो सेट, 14 चिनी ग्रेनेड, 33 आईईडी, 33 आईईडी सर्किट, आठ डेटोनेटर, सात सेफ्टी फ्यूज और 4.5 किलोग्राम गन पाउडर शामिल है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर पुलिस ने बोमई पुलिस थाने में एफआईआर 29/2015 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।