फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant hideout busted in sopore in J&K, arms cache seized

सोपोर में आईईडी, ग्रेनेड सहित हथियारों का जखीरा बरामद

Wed, 13 May 2015 11:06 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 13 May 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
militant hideout busted in sopore in J&K, arms cache seized

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया। इसमें आईईडी और ग्रेनेड शामिल हैं। इस घटना को सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोपोर से करीब 15 किलोमीटर दूर जालूरा, सगीपुरा जंगल क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सेना की 27वीं राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) रफियाबाद ने इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जो एक नाले के करीब पत्थरों के नीचे छिपाकर रखा गया था।

बरामद हथियारों में दो एके-56 राइफल, चार एके-47 राइफल, 15 मैगजीन, 756 एके-47 के राउंड, तीन चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, 19 पिस्तौल राउंड, 30 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), दो रेडियो सेट, 14 चिनी ग्रेनेड, 33 आईईडी, 33 आईईडी  सर्किट, आठ डेटोनेटर, सात सेफ्टी फ्यूज और 4.5 किलोग्राम गन पाउडर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुलिस ने बोमई पुलिस थाने में एफआईआर 29/2015 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed