फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant brother raped his daughter in reasi jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी के भाई ने किया अपनी बेटी से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त से फरार

Tue, 01 Jan 2019 06:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 01 Jan 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
militant brother raped his daughter in reasi jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के रियासी में सगी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता आतंकवाद के दौर में दहशतगर्दों का साथ देने वाले आतंकवादी शाम लाल का भाई है। ढाई दशक पहले जब रियासत में आतंकवाद पनप रहा था, तब जिले की तहसील माहौर में भी इसका अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिला था। यहां के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र कश्मीर सटे हुए हैं।
विज्ञापन

 
राजोरी-पुंछ से बार्डर लांघ कर आने वाले आतंकवादी माहौर पीरपंजाल की पहाड़ियों से होकर कश्मीर का रुख करते थे। तब उनको स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिलता था। इसी दौर के दौरान बुद्धल का रहने वाले शाम लाल ने आतंकवाद की राह को पकड़ कर दहशतगर्दों का साथ देने शुरू किया था। इस दौरान वह पाकिस्तान भी होकर आया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि वर्षों तक चले आतंकवाद के दौर में शाम लाल ने किसी वारदात को तो अंजाम नही दिया न ही कभी वह सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ा, अलबत्ता इसके विपरीत उसने क्षेत्र में अपना पूरा दबदबा बनाए रखा। इसके साथ ही आने जाने वाले आतंकवादियों के साथ भी उसके संबंध रहे। शाम लाल उनको खाने पीने, रहने की सुविधा मुहैया कराता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मौजूदा समय शाम लाल पाकिस्तान में है। बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी का वह सगा भाई है। उसने दूसरी शादी की थी। उसकी पहली शादी से हुई बेटी का विवाह हो चुका है। दूसरी शादी से हुई बेटी से उसने दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का आरोपी पिता आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जाता है। उस पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप है। बताया जाता है कि आरोपी ने लगभग बारह वर्ष पहले अपने पिता पर कुल्हाड़ी से वार किया था, जिससे पिता की टांग में गहरी चोट आई थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। 


एसएचओ, सोमाराज ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। पीड़िता बालिग है या नाबालिग इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed