{"_id":"5873120f4f1c1b5e2aba87d6","slug":"militant-attack-on-army-camp-near-loc-in-akhnoor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में LoC के पास सेना के कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में LoC के पास सेना के कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 09 Jan 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
सेना के इंजीनियरिंग कैंप पर हमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक कैंप को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा से करीब 2 किलोमीटर दूर सेना के इंजिनियरिंग फोर्स कैंप पर आतंकियों ने हमला किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अखनूर के पास पलांवाला सेक्टर के बटला गांव में में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के कैंप पर हमला हुआ है।जानकारी के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों के मारे गए हैं।
विज्ञापन
जिस कैंप पर हमला हुआ है उसके आसपास घना जंगल है । जानकारी के मुताबिक हमला रात करीब 2 बजे के आसपास हुआ है जिसके बाद इस पूरे इलाके को घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
हमले के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : फाइल फोटो
हमले के बाद से ही इसके साथ ही आसपास के पूरे इलाके में एलर्ट जारी कर दिया गया है। हमले के बाद से ही जम्मू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। साथ ही अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।
हमले के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी हंगामा शुरू हो गया है। विपक्ष के हंगामें के बीच नेशनल कांफ्रेस के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने सरकार से हमले पर जवाब मांगा है। नेशनल कांफ्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के लोगों ने भी विधानसभा के दौरान सरकार से जवाब मांगा है।
हमले के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी हंगामा शुरू हो गया है। विपक्ष के हंगामें के बीच नेशनल कांफ्रेस के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने सरकार से हमले पर जवाब मांगा है। नेशनल कांफ्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के लोगों ने भी विधानसभा के दौरान सरकार से जवाब मांगा है।