{"_id":"632855a2803d607d19711e0b","slug":"migrant-employees-association-demand-to-transfer-of-kashmiri-pandit-employees-out-of-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी से बाहर किया जाए ट्रांसफर, प्रवासी कर्मचारी संघ ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी से बाहर किया जाए ट्रांसफर, प्रवासी कर्मचारी संघ ने की मांग
Mon, 19 Sep 2022 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 05:12 PM IST
सार
कर्मचारियों ने कहा कि कश्मीर में वे खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करते हैं। इसलिए लगातार घाटी से बाहर तबादले की मांग को दोहराया जा रहा है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवासी कर्मचारी संघ ने सोमवार को जम्मू प्रेस क्लब में कश्मीरी पंडित कर्मचारीयों को घाटी से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। संघ ने कहा कि कर्मचारी 130 दिनों से ट्रांसफर की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इसके विपरीत उनके वेतन को रोक दिया गया है और कुछ विभाग ने कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वार्ता में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि कश्मीर में वे खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करते हैं। इसलिए लगातार घाटी से बाहर तबादले की मांग को दोहराया जा रहा है। उन्हें जम्मू में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि वह सुरक्षित और बिना डर के अपना काम कर सकें। साथ ही उनका रोका गया वेतन भी जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन