फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   metro rail services to begin in Jammu soon

J&K: जम्मू में मेट्रो रेल सेवा शुरु करने की तैयारी, 2018 से शुरू होगा निर्माण कार्य

Sun, 27 Aug 2017 06:55 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 27 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
metro rail services to begin in Jammu soon
प्रतीकात्मक चित्र

शहर में मेट्रो रेल दौड़ाने को लेकर एक और कदम बढ़ा है। राइट्स ने जम्मू में मेट्रो ट्रेन तीन रूटों पर 36 किलोमीटर में दौड़ाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी को सितंबर में सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2018 शहरवासियों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। नए साल में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की संभावना है।  पहले चरण में शहर के 36 किलोमीटर इलाके में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीन रूटों पर तैयार की जा रही डीपीआर में बनतालाब से बस स्टैंड तक सात, नागबनी से बस स्टैंड तक चार और बाड़ी ब्राह्मणा से बस स्टैड तक सात स्टेशन होंगे। ये तीनों रूट बस स्टैंड में आकर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी और राइट्स से ली जाएगी मदद

metro rail services to begin in Jammu soon
प्रतीकात्मक चित्र

डिवकाम की ओर से विभागों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए निर्माण कार्य शुरू होने पर इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी दिल्ली की डीएमआरसी से भी सहायता लेगी। विभाग के सूत्रों के अनुसार मेट्रो चलाने के लिए अरबों रुपये का बजट खर्च होगा।

सूत्रों के अनुसार डीपीआर फाइनल होने तक यह तय कर लिया जाएगा।मेट्रो को चलाने के लिए जेडीए विभाग ने पहले चरण की औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है। वहीं, निर्माण एजेंसी भी डीपीआर का इंतजार कर रही है।

डीपीआर तैयार होने के बाद जेडीए विभाग और इरा मेट्रो के कार्य को पूरा करने के लिए लोन के लिए आवेदन करेंगे। लोन स्वीकृत होने के बाद दिसंबर तक प्लेटफार्म और ट्रैक निर्माण का कार्य शुरू होने की संभावना है। 

ये रहेंगे मेट्रो ट्रेन के रूट

metro rail services to begin in Jammu soon
प्रतीकात्मक चित्र
पहला रूट :  बनतालाब, जानीपुर, रिहाड़ी, कच्ची छावनी, परेड, शालामार से बस स्टैंड।
दूसरा रूट : नागबनी, कनाल वाया ज्यूल चौक से बस स्टैंड।
तीसरा रूट : बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी, शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, प्रदर्शनी मैदान से बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed