फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury climbed over power crisis

बिजली संकट पर चढ़ा पारा

Fri, 13 Mar 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Fri, 13 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mercury climbed over power crisis

जिले के राजपुरा कसबे में गत एक माह से बिजली के जले ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने पर गुस्साए लोगों ने मुख्य चौक पर धरना दिया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय सरपंच भारतइंदु शर्मा, चेयरमैन कमल गुप्ता के नेतृत्व मे कसबे की महिलाओं ने राजपुरा कस्बा के मुख्य चौक पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत एक माह से सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। वहीं गत दस दिनों से चार सौ केवी का एक अन्य ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगाें को भारी परेशानी बनी हुई थी। उनके अनुसार इस बाबत  विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया। कोई कदम नही उठाने पर वीरवार को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा था।
विज्ञापन


उनके अनुसार गत बुधवार को स्थानीय तहसीलदार को भी मांगों के प्रति अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व विधायक दुर्गादास ने भी मौके पर पहुंच कर लोगाें को आश्वासन दिलाया। बाद में भाजपा विधायक कुलदीप राज मौके पर पहुंचे। अधिकारियाें के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed