फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Memorandum

पहाड़ी प्रमाण पत्र नहीं बनने से पीओजेके विस्थापित नाराज

विज्ञापन
Memorandum
जम्मू। पीओजेके विस्थापितों के पहाड़ी प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। लंबे समय मांगें पूर्ण नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्याएं बुधवार को पाकिस्तानी अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के विस्थापितों ने संगठन एसओएस इंटरनेशनल के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त से मुलाकात कर उठाई हैं। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने की सूरत में आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

एसओएस इंटरनेशनल संगठन के अध्यक्ष राजीव चुन्नी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि पीओजेके के विस्थापित बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पहाड़ी प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं। सरकार की ओर से घोषित आर्थिक पैकेज की लंबित किस्त भी नहीं मिल रही है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। संभागीय आयुक्त ने जल्द ही समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है। वहीं, व्यक्तिगत रूप से भी नजर रखेंगे, ताकि संबंधित लोगों की परेशानी दूर हो सके। वित्तीय मदद के संबंध में सरकार बात रखने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रो. एनएन शर्मा, वीके दत्ता, भाई राम सिंह और वेद राज बाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed