फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mel in samba

Jammu News: कुलदेव के दरबार में नतमस्तक हुए चहल बिरादरी के लोग, मांगी मन्नतें

Fri, 22 Dec 2023 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 22 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
mel in samba
रठाना कैंप स्थित बाबा राम सिंह, बाबा अमर सिंह और बुआ सती देवस्थान पर धूमधाम से मनाई गई अर्धवार्षिक मेल
विज्ञापन

प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश से पहुंचे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। चहल बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल वीरवार को गांव रठाना कैंप स्थित बाबा राम सिंह, बाबा अमर सिंह और बुआ सती देवस्थान पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, हवन में आहुतियां डाल कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक कार्यक्रम के लिए देवस्थानों पर बिरादरी के सदस्यों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह सबह पहले हवन हुआ, जिसमें बिरादरी के सदस्यों ने आहुतियां डालीं। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना कर भंडारा संगत के लिए खोल दिया गया। धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब आदि राज्यों से भी बिरादरी के लोगों ने पहुंच कर हाजिरी लगाई व कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य कुलबीर सिंह, रतन लाल, हरभजन सिंह, श्याम लाल, अवतार सिंह और बाबा सिंह आदि ने बताया कि अर्धवार्षिक मेल देवस्थान पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। हर साल कुलदेव स्थान पर मेल का आयोजन होता है, जिसमें नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। रात के समय विशेष धार्मिक होता है। इस मौके पर अजीत सिंह, दिलीप सिंह, अमर सिंह और हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
उप्पल बिरादरी की दो दिवसीय मेल 26 और 27 को
ज्यौडियां। खौड़ उपजिले की तहसील खड़ाहबली की पंचायत डगेर में उप्पल बिरादरी की दो दिवसीय मेल बाबा मेईमल देव स्थान पर 26 और 27 दिसंबर मनाई जाएगी। इस संबंध में वीरवार को देवस्थान कमेटी की तरफ से एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर को पत्र लिख कर सहयोग की अपील की गई। कमेटी के प्रधान बाबू राम शर्मा ने मेल के दौरान संगत के लिए सुविधाएं व सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील की है। गौरतलब रहे कि दो दिवसीय मेल में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed