{"_id":"65761cd0bd51ab27cf0bb118","slug":"mel-in-samba-samba-news-c-269-1-jou1001-527-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाऊ बिरादरी के लोगों ने टेका बाबा अच्चो देव स्थान पर माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाऊ बिरादरी के लोगों ने टेका बाबा अच्चो देव स्थान पर माथा
विज्ञापन
ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी की मेल का धूमधाम से हुआ आयोजन
बिरादरी का नाम रोशन करने वाले 19 लोगों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव खोआडा-कलीठ स्थित बाबा अच्चो देव स्थान पर रविवार को ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी की मेल का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हाजिरी देकर बाबा अच्चो देव स्थान पर माथा टेका। मेल के दौरान डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मेल में बिरादरी के 19 लोगों को सम्मानित किया गया। ये लोग अच्छे पदों पर आसीन हैं। वहीं, खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बिरादरी के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मेल के कार्यक्रम में सुबह यज्ञ, फिर बिरादरी की बैठक, उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मेल में रौनक बढ़ाने के लिये बच्चों के खिलौनों के स्टॉल आदि भी लगाए गये थे। यहां लोगों ने बच्चों के मुंडन भी करवाए। डीडीसी उपाध्यक्ष ने बताया कि मेल में अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोग पहुंचे हैं। बाबा अच्चो देवस्थान पर मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। मेल के दौरान पूर्व पार्षद सुभाष सिंह भाऊ, दीपक सिंह भाऊ, सुखदेव सिंह भाऊ, करनैल सिंह भाऊ, राज सिंह भाऊ, देवेंद्र सिंह भाऊ, आदि उपस्थित रहे।