फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba took out a rally in Jammu, shouted slogans to stop the killing of Kashmiris

जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने जम्मू में निकाली रैली, कश्मीरियों का कत्लेआम बंद करो के लगाए नारे 

Wed, 17 Nov 2021 01:33 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 01:33 PM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बुधवार ने बुधवार को जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ रैली निकाली। उन्होंने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। रैली के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीरियों का कत्लेआम बंद करो के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
Mehbooba took out a rally in Jammu, shouted slogans to stop the killing of Kashmiris
जम्मू में पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बुधवार ने बुधवार को जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ रैली निकाली। उन्होंने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। रैली के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीरियों का कत्लेआम बंद करो के नारे भी लगाए। मुफ्ती ने फिर कड़े तेवर में हैदरपुरा मुठभेड़ पर कहा कि अब कश्मीर में आतंकियों के साथ निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में घर के मुखिया को शील्ड बनाकर आगे किया गया। तकलीफ होती है कि अब आतंकियों के साथ लड़ते-लड़ते आम लोगों को भी गोली से निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है। यह गलत है। महबूबा ने यूपी चुनाव को लेकर भाजपा सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। लेकिन सरकार के पास उसका कोई समाधान नहीं है। किसान एक साल से सड़क पर हैं, उसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


इनके पास एक ही मशीन, एक ही फैक्ट्री चलती है और वह है हिंदू-मुसलिम में झगड़ा करवाओ। यूपी के चुनाव नजदीक हैं। पहले लोगों के पास सरकारें जाती थीं तो कहती थीं कि हमने इतनी सड़कें और पुल बनवाए। रोजगार दिया। फैक्ट्री लगाई। लेकिन इनके पास कहने को कुछ नहीं है और हिंदू-मुसलिम के नाम पर वोट मांगने का खेल शुरू कर दिया गया है। लोगों खासतौर पर युवाओं को ऐसे वातावरण से सचेत रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद बाहर वालों और स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार दिया। हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। पंजाब ने भी ऐसा ही आदेश निकाला है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी घोषणा की जाए। आज यहां का दुकानदार परेशान है। टिप्पर वालों के लिए कुछ नहीं सोचा जा रहा है। बाहर वाले रेत-बजरी, शराब के ठेके ले रहे हैं। राजनीतिक शह पर गुंडा तत्व झगड़ा करवाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed