Mehbooba Jammu visit: जम्मू में ताकत दिखाने को महारैली की तैयारी करें कार्यकर्ता, विस चुनाव के लिए रहें तैयार
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में पीडीपी कार्यकर्ताओं व नेताओं को अब घर पर कम और लोगों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू संभाग के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जम्मू में अपनी ताकत दिखाने के लिए महारैली की तैयारी करने को कहा है। जम्मू में रविवार को जिला अध्यक्षों से बैठक के दौरान महबूबा ने 15 अक्तूबर से पहले जम्मू शहर में महारैली करने की घोषणा की।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में पीडीपी कार्यकर्ताओं व नेताओं को अब घर पर कम और लोगों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा, भाजपा की नफरत वाली राजनीति को पीडीपी के कार्यकर्ता एकजुट और लोगों को अपने साथ लेकर ही हरा सकते हैं।
उन्होंने जिला अध्यक्षों को जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की नियमित आधार पर बैठकें करवाने और पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। चार दिवसीय जम्मू दौरे के तीसरे दिन सोमवार 12 सितंबर को महबूबा मुफ्ती पार्टी कार्यालय में वकीलों, व्यापारियों व सिविल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडलों से मिलने के अलावा पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी।
दहशत भरे माहौल राजनीतिक का आकर्षण नहीं: इल्तिजा मुफ्ती
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में दहशत भरे माहौल में राजनीति उनके लिए आकर्षण नहीं है। ऐसे में राजनीति में आने का फिलहाल कोई ईरादा नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा, हालात बदलते रहते हैं और भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता है।
रविवार को जम्मू में इल्तिजा मुफ्ती ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में वर्तमान हालात में राजनीति कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा, राजनीति तो जनता से जुड़ने का काम है। राजनीति को उन्होंने बड़े करीब से देखा है और उनके लिए सियासत कोई आकर्षण नहीं है। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर को खुला कैदखाना बना दिया गया है।