J&K: रमजान में भी सीजफायर उल्लंघन करने पर सीएम महबूबा ने पाक को लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के पाक महीने में सीजफायर का उल्लंघन किए जाने पर रियासत की सीएम महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को रमजान के महीने को लेकर कोई कद्र नहीं दिख रही है। "जम्मू में सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी दर्द और चिंता का विषय है।
सीएम महबूबा ने लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि भारत ने रमजान में शांति की पहल करते हुए सीजफायर की घोषणा की है। लेकिन इस्लामाबाद ने रमजान के महीने को लेकर कोई सम्मान नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा रमजान के महीने में घोषित सीजफायर में पाकिस्तान को पूरा सहयोग देना चाहिए।
ताकि इस पवित्र महीने में शांति रह सकें। उन्होंने गोलीबारी में मारे गए लोगों को प्रति प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आरएस पुरा, अरनिया, रामगढ़, सांबा सेक्टर में भारी गोलाबारी की।
इस दौरान एक जवान शहीद व चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा जवान सहित चौदह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
स्नाइपर से बनाया जवान को निशाना
पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के करीब दो बजे जबोवाल पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान वहां तैनात कांस्टेबल सीता राम स्नाइपर शॉट से घायल हो गया। उपचार के दौरान सुबह साढ़े तीन बजे के करीब दम तोड़ दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने अरनिया क्षेत्र की सभी बारह चौकियों सहित रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी शुरू कर दी, जो दस बजे तक जारी रही।
इनकी हुई मौत
1. तरसेम लाल (35) पुत्र प्रेम चंद, चंदू चक
2. मंजीत कौतर (32) पत्नी तरसेम लाल, चंदू चक
3. सतपाल (55) पुत्र अमरनाथ, त्रेवा
4. जगमोहन (45) साधु राम, त्रेवा
यह हुए घायल
1. फारूख अली (25) पुत्र हाशिमदीन, ज्योड़ा फार्म
2. प्यारे लाल (71) पुत्र गुरिया राम, शामका
3. राधिका (7) पुत्री रमेश लाल, चन्दू चक
4. सीमा देवी (35) पत्नी तरसेम लाल, गुलागगढ बस्ती
5. कृष्ण लाल (36)पुत्र बाबू राम, विधिपुर
बीएसएम की 62 वाहिनी के एएसआई देश राज, रमेश कुमार, हरबंस लाल, क्रिशन लाल, रितू देवी, ब्रेयाम चौधरी व सपना चौधरी व सपना देवी सभी निवासी त्रेवा व राजेश कुमार निवासी अरनिया के रूप में हुई है।