फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba says rucks in valley unfortunate

आतंकी घटनाओं और एलओसी पर गोलाबारी को महबूबा ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण

Sat, 13 May 2017 03:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 13 May 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
mehbooba says rucks in valley unfortunate
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत में आतंकी घटनाओं और एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी की निंदा की है। श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए महबूबा ने कहा कि गोलाबारी की घटनाएं और आतंकी हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि हमारा मानना है कि जंग और इस तरह की गोलाबारी से सबसे ज्यादा नुकसान हमारी रियासत को होता है। महबूबा का बयान उस वक्त आया है जब कि एलओसी से सटे राजोरी और नौशेरा सेक्टर के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कश्मीर के पुलवामा में भी आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर शनिवार को फायरिंग की गई है। मिली सूचना के अनुसार आतंकियों द्वारा त्राल में सुरक्षाबलों पर हुई फायरिंग के बाद से इस पूरे इलाके में सेना का सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed