{"_id":"597e13424f1c1bb8028b4739","slug":"mehbooba-says-need-kailash-mansarovar-yatra-to-go-through-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर सरकार चाहती है लेह के रास्ते हो कैलाश मानसरोवर की यात्रा: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर सरकार चाहती है लेह के रास्ते हो कैलाश मानसरोवर की यात्रा: महबूबा मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार चाहती है कि वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा वाया लेह से हो, ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन को मजबूती मिले। इस संबंध केंद्र के पास प्रस्ताव भी रखा गया है।लेह में रविवार को वार्षिक बौद्ध समारोह में पहुंचीं महबूबा ने तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाईलामा का स्वागत किया और उनके हाल ही में इस्लाम पर दिए बयान की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर मिलीजुली संस्कृति पर विश्वास करता आया है। रियासत के लोग आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ रहते आए हैं और समाज के विभिन्न वर्गों में इस मिलीजुली संस्कृति को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने दलाईलामा के हाल ही के बयान की सराहना की, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को आतंकवादी के तौर पर दर्शाने वाले तत्वों की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि दलाईलामा ने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ रहने को कहा है।
विज्ञापन