फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said, Ladakhi should stand Jammu Kashmir protect interests

श्रीनगर में महबूबा बोलीं: प्रदेश की विशेष पहचान, हितों की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के साथ खड़े रहें लद्दाखी

Wed, 11 Jan 2023 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 05:36 PM IST
सार

महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि पिछले तीन वर्षों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच दरार पैदा करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। लद्दाख के लोग अपने हितों और पहचान को केवल तभी बचा सकते हैं जब वह जम्मू-कश्मीर के साथ एकजुट हों।

विज्ञापन
Mehbooba said, Ladakhi should stand Jammu Kashmir protect interests
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लद्दाखियों से अपनी विशिष्ट पहचान और हितों की रक्षा को सामूहिक संघर्ष के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़े होने का आह्वान किया।

विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख ने लद्दाखी नेताओं ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति से सर्वसम्मति से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें लद्दाख को राज्य का दर्जा देना शामिल है।
विज्ञापन


महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि पिछले तीन वर्षों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच दरार पैदा करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि लद्दाख के लोगों को आखिरकार अहसास हुआ कि उनके हितों और पहचान को केवल तभी बचाया जा सकता है जब वे जम्मू-कश्मीर के साथ एकजुट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आखिरकार केंद्र सरकार के झांसे को दूर कर दिया और उन्हें राज्य का दर्जा देने के साथ संसाधनों की रक्षा करने में रुचि नहीं दिखाई। महबूबा ने कहा कि लद्दाखी नेताओं का पैनल से दूर रहने का फैसला केंद्र के लिए अच्छा नहीं रहा। यह इस दावे के खिलाफ था कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करना तत्कालीन राज्य के लोगों को स्वीकार्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed