फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said: BJP fighting Gujjars and Pahari community

महबूबा बोली: गुर्जरों को पहाड़ियों के खिलाफ खड़ा कर रही भाजपा, पीर पंजाल इलाके में भारी तनाव

Mon, 03 Oct 2022 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 01:57 AM IST
सार

महबूबा राजोरी रैली में पहाड़ियों के लिए शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की घोषणा किए जाने की संभावना से जुड़ी खबरों पर टिप्पणी कर रही थीं। मुफ्ती ने कहा कि गुर्जर और पहाड़ी सदियों से एक साथ रह रहे हैं और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाना बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Mehbooba said: BJP fighting Gujjars and Pahari community
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा जम्मू संभाग में गुर्जरों को पहाड़ियों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही है। पहाड़ी समुदाय को आरक्षण देने की बात होने के बाद से पिछले कुछ दिनों से पीर पंजाल क्षेत्र में काफी तनाव है। भाइयों को दुश्मन बना दिया गया है। उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


महबूबा राजोरी रैली में पहाड़ियों के लिए शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की घोषणा किए जाने की संभावना से जुड़ी खबरों पर टिप्पणी कर रही थीं। मुफ्ती ने कहा कि गुर्जर और पहाड़ी सदियों से एक साथ रह रहे हैं और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों से अपील करती हूं कि उनके पास सब कुछ ईश्वर द्वारा प्रदान किया गया है। ईश्वर वह प्रदान करेगा जिसका व्यक्ति हकदार है। गृह मंत्री आएंगे और जाएंगे, भाजपा आज है, लेकिन कल नहीं होगी, लेकिन हमारे बीच विश्वास बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा कि भाजपा ने पहले हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया और अब गुर्जरों और पहाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। हमें मिलकर भाजपा के मंसूबों को नाकाम करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed