फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said, Azad and BJP have different thinking, but our attitude is positive

अनुच्छेद 370 पर महबूबा ने कहा: गुलाम नबी आजाद और भाजपा की सोच अलग हो सकती है, लेकिन हमारा नजरिया सकारात्मक

Mon, 12 Sep 2022 10:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऐसी आवाजें हैं जो मानती हैं कि अनुच्छेद 370 की बहाली होगी। भाजपा की ज्यादती खत्म होगी और इसी सकारात्मक सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Mehbooba said, Azad and BJP have different thinking, but our attitude is positive
जम्मू में पत्रकारों से बात करती महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि गुलाम नबी आजाद और भाजपा की सोच अलग हो सकती है, लेकिन हमारी सोच सकारात्मक है और जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 की बहाली होगी। 

विज्ञापन

सकारात्मक सोच के साथ देश को आजाद करवाने का काम शुरू

जम्मू में पार्टी नेताओं से बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाव में महबूबा ने कहा, जब देश अंग्रेजों का गुलाम था और निराशा फैली हुई थी तब पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, शहीद ए आजम भगत सिंह आदि ने सकारात्मक सोच के साथ देश को आजाद करवाने का काम शुरू किया और अंत में देश को आजादी मिली।  

विज्ञापन

भाजपा की ज्यादती खत्म होगी

उन्होंने कहा कि इसी तरह जम्मू-कश्मीर में ऐसी आवाजें हैं जो मानती हैं कि अनुच्छेद 370 की बहाली होगी। भाजपा की ज्यादती खत्म होगी और इसी सकारात्मक सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना बुलाए नवाज शरीफ की पोती की शादी में चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख ने कहा कि लाल कृष्ण अडवानी ने यासीन मलिक से हाथ मिलाया था। किसी ने सोचा था कि ऐसा होगा, लेकिन हुआ। उसकी तरह गुलाम नबी आजाद और भाजपा की सोच चाहे अलग हो लेकिन हम निराशा में आशा की किरण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 

जम्मू कश्मीर के लोगों की बात नहीं सुनी जा रही

महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालयों में पार्टी नेताओं व विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान उप राज्यपाल प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के पास न तो कोई अधिकार हैं और न ही उनकी कोई बात सुनी जा रही है।

प्रशासन केवल भाजपा के इशारों पर उपलब्धियां गिना रहा 

उन्होंने कहा, भाजपा केवल कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बनाकर राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनका इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा, उप राज्यपाल प्रशासन केवल भाजपा के इशारों पर उपलब्धियां गिनाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, प्रशासन कश्मीरी विस्थापितों में सुरक्षा की भावना तक पैदा करने में नाकाम रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है और ईमानदार अधिकारियों को किनारे किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed