{"_id":"605c16b98ebc3ed83026d020","slug":"fir-will-be-done-on-auto-drivers-who-took-passengers-from-madhopur-to-lakhanpur-without-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कोरोना जांच के यात्रियों को माधोपुर से लखनपुर लेने वाले ऑटो चालक पर अब कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कोरोना जांच के यात्रियों को माधोपुर से लखनपुर लेने वाले ऑटो चालक पर अब कसेगी नकेल
Thu, 25 Mar 2021 10:21 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
लखनपुर
- फोटो : अमर उजाला
पिछले छह महीने में माधोपुर के दर्जनों आटो चालक यात्रियों को पंजाब के माधोपुर से लखनपुर तक लाने का काम कर रहे हैं। कोरोना जांच से बचने के लिए यह यात्रियों को रावी पुल पार करवाते ही उतारते रहे हैं और वहीं से गलत दिशा में वापस पंजाब को लौटते रहे हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब यह प्रक्रिया नहीं चलने वाली है। प्रशासन इसपर सख्ती के मूड में है। इसका एक बड़ा कारण इन ऑटो चालकों की नियमित कोरोना जांच न होना भी है।
मंगलवार रात प्रशासनिक टीम ने लखनपुर कॉरिडोर पार करवाने वाले ऐसे ही एक आटो चालक को पकड़ा, जिसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। डीसी स्टेट टैक्सीज लखनपुर रंजीत सिंह ने बताया कि यह आटो चालक कुछ ऐसी सवारियों को भी लखनपुर नाका पार करवा रहा था, जिनकी कोरोना जांच नहीं हुई थी। ऐसे में व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि माधोपुर से लखनपुर तक सवारियों को बेरोकटोक लाने वाले अन्य आटो चालकों पर भी नकेल कसने की तैयारी है। गलत दिशा से आना जाना करने वाले इन आटो चालकों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में टीबी के मामलों में आई गिरावट, जानिए किन कारणों से होती है यह बीमारी
विज्ञापन
प्रशासन कर रहा लोगों को जागरूक
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश अनुसार कोरोना रोकथाम के लिए लोगों को चेतावनी जारी करने और जागरूक करने का काम शुरू हो गया है। पुलिस का वाहन दिनभर शहर में अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर हिदायतें देता नजर आया। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों को अभी जागरूक किया जा रहा है। यदि कोरोना की गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर लोग जागरूक नहीं हुए, तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।