फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: Mehbooba concalvade attacked with stones at Khiram

महबूबा मुफ्ती के काफिले पर पत्थरों से हमला, खिरम दरगाह से लौट रही थीं वापस

Mon, 15 Apr 2019 03:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Apr 2019 03:33 PM IST
सार

  • बाल-बाल बचीं, सुरक्षा गार्ड व काफिले का वाहन क्षतिग्रस्त
  • जहां पथराव हुआ वह पीडीपी मुखिया का गृह क्षेत्र

विज्ञापन
lok sabha election 2019: Mehbooba concalvade attacked with stones at Khiram
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के काफिले पर सोमवार को उनके गृह क्षेत्र बिजबिहाड़ा में पथराव किया गया। हालांकि, पथराव में वे बाल-बाल बच गईं, लेकिन काफिले में शामिल एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें पथराव में स्पेशल सर्विस गार्ड (एसएसजी) का जवान भी घायल हुआ है। घटना के बाद महबूबा के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह काफि ले को इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला। वह अनंतनाग सीट से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महबूबा मुफ्ती सोमवार सुबह खीरम दरगाह पर माथा टेकने पहुंची थीं। इसके बाद वह बिजबिहाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के लिए काफि ले के साथ रवाना हुईं। इसी बीच महबूबा मुफ्ती के काफि ले पर कुछ लोगों ने पथराव किया और फि र मौके से भाग निकले। जो वाहन पथराव की चपेट में आया था वह महबूबा के काफि ले को एस्कॉर्ट कर रहा था। 
विज्ञापन


भाजपा से गठजोड़ से नाराज थे लोग
पथराव होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पथराव कर रहे युवाओं को वहां से खदेड़ा। कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ भी की। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि वह 2014 के चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने से नाराज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अति संवेदनशील एरिया
अनंतनाग का बिजबिहाड़ा इलाका महबूबा का गृह क्षेत्र है। वे अति संवेदनशील इस अनंतनाग सीट से ही लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। इस बार यहां सुरक्षा के लिहाज से तीन चरणों में वोटिंग कराने का फैसला किया गया है जिसकी शुरुआत 23 अप्रैल से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed