फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba praises jammu and kashmir bureaucracy

महबूबा ने नौकरशाही का शुक्रिया अदा किया

Mon, 11 Jan 2016 09:32 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
mehbooba praises jammu and kashmir bureaucracy

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रियासत की नौकरशाही का उनके पिता के कार्यकाल में किए बेहतर काम और अवाम की बेहतरी का एजेंडा लागू करने में दिए योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


सोमवार को ब्यूरोक्रेसी का शुक्रिया अदा करते हुए महबूबा ने कहा कि प्रदेश के अफसरों ने उनके पिता के नजरिये को पूरी ईमानदारी और लगन से लागू करने में जो प्रतिबद्धता दिखाई गई उसके लिए सभी अफसर शुक्रिया के हकदार हैं।
विज्ञापन


मुफ्ती साहब का मानना था कि जब तक शासन को प्रशासन का समर्थन और साथ हासिल न हो किसी भी प्रदेश में विकास और खुशहाली के एजेंडे को लागू नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

JK का प्रशासनिक ढांचा देश के सबसे बेहतर प्रशासनिक ढांचों में से

mehbooba praises jammu and kashmir bureaucracy

खुशकिस्मती से 2002 और 2015 में दोनों बार उनके पिता के कार्यकाल के दौरान प्रशासन और सरकार में बेहतर तालमेल रहा। सबने रियासत को विकास की राह पर ले जाने के एजेंडे को पूरा समर्थन दिया।

महबूबा ने कहा कि मुफ्ती साहब के छोटे से कार्यकाल के दौरान भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल किया जाना रियासत के राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे के बीच बेहतर तालमेल को दर्शाता है।

उनके पिता हमेशा कहते थे कि जम्मू-कश्मीर का प्रशासनिक ढांचा देश के सबसे बेहतर प्रशासनिक ढांचों में से है। मुफ्ती साहब प्रशासन को चुने गए प्रतिनिधियों और अवाम के बीच की कड़ी मानते थे।

महबूबा ने कहा कि यह खुशकिस्मती कि बात है कि राज्य प्रशासन ने मुफ्ती साहब की रियासत को दलदल से निकालने की सबसे प्रबल इच्छा को समझा और उसे हकीकत बनाने में पूरा योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed