{"_id":"59ef49e24f1c1bce538b8fed","slug":"mehbooba-mufti-withdrew-from-zulfiqar-information-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: महबूबा ने जुल्फकार से वापस लिया सूचना विभाग, अब ट्राइव अफेयर की दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: महबूबा ने जुल्फकार से वापस लिया सूचना विभाग, अब ट्राइव अफेयर की दी जिम्मेदारी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जुल्फकार अली से सूचना विभाग वापस लेकर अपने पास रख लिया है। अली के पास सीएपीडी विभाग भी है। अब ट्राइवल अफेयर मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। जम्मू कश्मीर सरकार के बिजनेस रूल में रूल 5 का इस्तेमाल कर मंगलवार को महबूबा ने यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन
जनरल प्रशासनिक विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। मुख्य सचिव बीबी ब्यास की मंजूरी के बाद जारी आदेश के तहत मंगलवार से यह विभाग महबूबा मुफ्ती के पास रहेगा। सूत्रों का कहना है कि पीडीपी से इस्तीफा देने वाले एमएलसी विक्रम आदित्य के बारे में जुल्फकार ने कुछ गलत भाषा का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया था।
विज्ञापन
यही नहीं, सूचना विभाग में जुल्फकार के काम से नाखुश थीं। कुछ समय पहले ही जुल्फकार ने सूचना विभाग के निदेशक को हटा दिया था। इसके बाद सूचना विभाग के कर्मियों ने हड़ताल भी की। माना जाता है कि इन्हीं कारणों से जुल्फकार से सूचना विभाग वापस लिया गया है।
विज्ञापन