{"_id":"619c88c3ae21ba230f6a99f8","slug":"mehbooba-mufti-was-placed-under-house-arrest-was-going-to-meet-the-relatives-of-the-youth-killed-in-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा को फिर किया नजरबंद, हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए पीड़ितों के जा रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा को फिर किया नजरबंद, हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए पीड़ितों के जा रही थी घर
Tue, 23 Nov 2021 11:55 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:55 AM IST
सार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। वह हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ के परिजनों से मिलने जा रही थी।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। वह हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ के परिजनों से मिलने जा रही थी। पीडीपी का आरोप है कि अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को पीड़ितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर के हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ पर तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि आतंकियों के साथ निर्दोष लोगों को मारे जाने की बात कही थी। उन्होंने जम्मू दौरे पर कहा था कि मुठभेड़ में घर के मुखिया को शील्ड बनाकर आगे किया गया और उसके साथ डॉक्टर भी मारा गया। आतंकियों से लड़ते-लड़ते आम लोगों को भी गोली का निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है। यह गलत है।
विज्ञापन