{"_id":"61b59efcc9894f244209a32a","slug":"mehbooba-mufti-under-house-arrest-pdp-youth-wing-conference-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती नजरबंद, पीडीपी यूथ विंग के सम्मेलन को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती नजरबंद, पीडीपी यूथ विंग के सम्मेलन को रोका
Sun, 12 Dec 2021 12:34 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:34 PM IST
सार
कोरोना की वजह से कार्यक्रम की प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं दी गई। पीडीपी ने सवाल उठाया कि 'क्या कोरोना केवल पीडीपी के लिए है, अन्य पार्टियों के लिए नहीं?'
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडीपी के यूथ विंग के सम्मेलन को रविवार को प्रशासन ने करने से रोक दिया। कोरोना की वजह से कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन ने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि कोई भी कार्यक्रम किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
यूथ विंग का सम्मेलन गुपकार रोड पर महबूबा के घर पर आयोजित था। इसे देखते हुए दक्षिण श्रीनगर के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए तथा एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर सम्मेलन को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
एसएचओ राम मुंशीबाग को हिदायत दी जाती है कि गुपकार में इस प्रकार का कोई कार्यक्रम न हो, यह सुनिश्चित करें। हालांकि, पीडीपी का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें अनुमति न दिए जाने का कोई भी पत्र नहीं मिला है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोई सरकारी आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
सरकार से पूछा कि क्या कोविड केवल पीडीपी के लिए ही है अन्य पार्टियों के लिए नहीं, जो पूरे कश्मीर में रैलियां कर रही हैं। नेता ने दावा किया कि पीडीपी प्रमुख को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें युवा सम्मेलन में शामिल होना था।