Pulwama Attack: भाजपा पर महबूबा का आरोप, कहा- अपने फायदे के लिए आपराधिक तत्वों का करती है इस्तेमाल, कैसे हुआ हमला?
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा अपराधियों का इस्तेमाल सांप्रदायिक तनाव और नफरत के लिए कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपराधिक तत्वों को सहारा देती है और अपने निजी फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करती है। उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए ये आरोप लगाए।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'पुलवामा हमले पर कई सवाल उठते हैं। अभी तक इस हमले की पीछे कौन-सी ताकतें थीं, इसका पर्दाफाश नहीं हो पाया है। इस मामले में पकड़ा गया पूर्व पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह अब जेल से बाहर है, उसे छोड़ दिया गया है। यह हमला कैसे हुआ? इसका पता अब तक क्यों नहीं चल पाया। इस हमले का फायदा किसे हुआ, भाजपा को। कहीं न कहीं भाजपा आपराधिक तत्वों को सहारा देती है, उनको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है।'
#WATCH आजकल पुलवामा हमले पर सवाल उठते हैं। जिसमें देवेंद्र सिंह अभी बाहर है, उसे छोड़ दिया है। वो हमला कैसे हुआ? उसका फायदा किसने उठाया, भाजपा ने। कहीं न कहीं भाजपा आपराधिक तत्वों को सहारा देती है, उनको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है: PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती, श्रीनगर pic.twitter.com/zEhrzFN54P
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022
वहीं, महबूबा मुफ्ती ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपी और राजोरी ब्लास्ट का मास्टरमाइंड आतंकी तालिब हुसैन के भाजपा के साथ संबंध सामने आने पर भी कड़ा वार किया।
महबूबा मुफ्ती अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आरोपियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पहले उदयपुर मामले में के हत्यारे और अब राजोरी में पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी, दोनों के भाजपा से सक्रिय संबंध हैं। सत्ताधारी पार्टी आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा चाहे गौरक्षक हों या आतंकी दोनों का इस्तेमाल सांप्रदायिक तनाव और नफरत के लिए कर रही है।'
First the Udaipur murderer & now an LeT militant caught in Rajouri both have active links to the BJP. The ruling party is using criminal lumpen elements be it cow vigilantes or terrorists to perpetuate their agenda of communal division & hatred. pic.twitter.com/XbziaiFn1o
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) July 4, 2022