फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEHBOOBA MUFTI STATEMENT ON MILITANCY

हिंसा से कुछ नहीं होगा हासिल, समर्पण करें स्थानीय आतंकी: महबूबा

Tue, 28 Mar 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Mar 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI STATEMENT ON MILITANCY
लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने स्थानीय आतंकियों को समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने को कहा है। कहा कि हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। इस वजह से जो स्थानीय आतंकी मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं वे समर्पण कर सकते हैं। वे दक्षिणी कश्मीर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंसा ने केवल मौतें और विंध्वस दिया है। कब्रगाह भरे पड़े हुए हैं। हिंसा केवल मौत का रास्ता प्रशस्त करती है। चाहे वह आतंकी हो, पुलिसकर्मी या फिर सेना का जवान। हिंसा किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं है। केवल शांति और बातचीत ही समस्या का समाधान कर सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भी चाडूरा में मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को यह हिदायत दे रखी है कि वे स्थानीय आतंकियों के समर्पण का हरसंभव प्रयास करें। यहां तक कि मुठभेड़ के दौरान भी समर्पण की कोशिशें करनी चाहिए। इसके नतीजे भी सामने आए हैं। कई युवाओं को मुख्य धारा में लाने में सुरक्षा एजेंसियां कामयाब रही हैं। इसके लिए उनके समक्ष परिवार के सदस्यों को लाकर समर्पण कराने की गुहार लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गुमराह युवकों को रास्ते पर लाने के लिए सरकार कर रही काम'

MEHBOOBA MUFTI STATEMENT ON MILITANCY
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि गुमराह युवकों को रास्ते पर लाने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन इसमें सफलता तभी मिलेगी जब लोग हिंसा का रास्ता छोड़ें।

सरकार घाटी के विकास और युवाओं के कल्याण के लिए काम करना चाहती है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व इसमें लगातार अड़ंगा डाल रहे हैं। माहौल बिगाड़ कर विकास का रास्ता रोकने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। इससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed