फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti statement on bjp victory in up

पीएम मोदी के विकास एजेंडे पर अवाम की मुहर हैं चुनावी नतीजे : महबूबा

Sun, 12 Mar 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Mar 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti statement on bjp victory in up
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनावों के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन व्यवस्था को मिला जनादेश बताया है। महबूबा ने कहा, जिस शासन व्यवस्था, विकास और आर्थिक एजेंडे को लेकर प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं, यह नतीजे उसमें अवाम के भरोसे की तसदीक कर रहे हैं। नतीजों ने एक तरह से पीएम के विकास एजेंडे को ताजा समर्थन दिया है, ताकि देश में विकास और खुशहाली का नया दौर शुरू हो सके।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र को लगातार मिल रहे समर्थन से जम्मू-कश्मीर की समस्याओं के हल को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार नए सिरे से रियासत के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन


घाटी में मौतों और युवाओं में पृथक होने की भावना के क्रम को रोकने के लिए केंद्र सरकार की कोशिशें तेज होंगी, ऐसी उन्हें उम्मीद है। इसमें और देर करना मुनासिब भी नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, अब समय आ गया है जब जम्मू-कश्मीर में भरोसे की खाई को भरा जाए और कश्मीर समस्या के स्थायी हल के लिए तमाम पक्षकाराें से बातचीत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंडा आफ एलायंस पर हो रहा अमल

mehbooba mufti statement on bjp victory in up
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
उन्हाेंने कहा, रियासत के अवाम को भी देश के अन्य राज्यों के अवाम की तर्ज पर अमन के माहौल में जीने का अधिकार है। तरक्की का फायदा उठाने का हक है। उन्होंने दोहराया कि वर्ष 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जम्मू-कश्मीर में माहौल सुधारने के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन दिनों को याद करते हुए हमें फिर से जम्मू-कश्मीर में पूरी गरिमा के साथ अमन बहाली के लिए जुट जाना होगा।

महबूबा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में वैचारिक मतभेदों के बावजूद पीडीपी और भाजपा ने एजेंडा आफ एलायंस फार्मूले पर सरकार बनाई। इस फार्मूले पर पूरी तरह से अमल भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed