फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti speaks about terrorism in pakistan

आतंकवाद की बजाय तरक्की पर खर्च करे पाकिस्तान : महबूबा मुफ्ती

Mon, 15 Jan 2018 12:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 15 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti speaks about terrorism in pakistan
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : BASIT ZARGAR
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वहां की सरकार तथा सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की बजाय अपने देश में विकास करवाए। पाकिस्तान को चाहिए कि वह आतंकवादियों को तैयार करने पर खर्च होने वाली राशि को देश की शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विकास परियोजनाओं पर खर्च करे।
विज्ञापन


तलवाड़ा में रविवार को नव प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए महबूबा ने सीमा पर बंकर बनाए जाने पर कहा कि पुराने समय के दौरान लोग गुफाओं में रहते थे। अब बंकर बना कर दोबारा से उसी स्थिति में जाना गलत है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच जमीन के जिस विवाद पर आए दिन तनाव बना रहता है, उसको सुलझा कर तरक्की की राह अपनानी चाहिए। बंदूक व डंडों से किसी विवाद का हल संभव नहीं है। उन्होंने नव प्रशिक्षुओं को कहा कि उनकी लड़ाई आतंकवाद और अपने भटके हुए युवाओं के साथ है।उनसे निपटने के लिए उनको कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन पूरे मनोबल से उन ताकतों से निपटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत की छवि को बदलने की जरूरत है। महिलाओं के साथ पेश आने वाली घरेलू हिंसा और अन्य कारणों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस के जवानों को कहा कि वह पुलिस स्टेशन में आने वाली परेशान महिला को किसी प्रकार का मशविरा देने की बजाय उसकी मुश्किल को दूर करें। नशे की चपेट में आए युवा से किसी मुलजिम की भांति नहीं, बल्कि बीमार की तरह से पेश आएं। ताकि उसकी जिंदगी को दोबारा से शुरू किया जा सके।

वाजपेयी की फिर की प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फिर तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा दोनों देशों के बीच अमन का रास्ता खोला गया था। बस सेवा और व्यापार शुरू किया था।

उनका कहना था कि आपस में बिगड़े हालात को इंसानियत से ठीक करेंगे। मौजूदा समय के दौरान भी रियासत की जनता अमन चाहती है। आए दिन सीजफायर होना दोनों देशों के लिए सही नहीं है। आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed